Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह
26-Apr-2021 10:33 PM
PATNA : हम जानते हैं कि बिहार में जो कोई खुद या उनका कोई परिजन कोरोना से पीड़ित होकर परेशानी में पडा है, उसकी पीडा क्या है. लेकिन भीषणतम त्रासदी के इस दौर में सरकार क्या दावे कर रही है ये भी आप तक पहुंचाना जरूरी है. संकट के बारे में आप सब को पता है अब जानिये कि इस सबसे भीषण त्रासदी पर सरकार क्या कह रही है.
जानिये क्या कह रहे हैं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय हैं. सोमवार को मुख्यमंत्री ने कोरोना को लेकर बैठक की. मंगल पांडेय उसमें मौजूद थे. उस बैठक के बाद उन्होंने क्या कहा ये जानना जरूरी है. सो पढ़िये उन्होंने क्या कहा“ऑक्सीजन की स्थिति पहले से सामान्य हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग है. जिला प्रशासन सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल करने के लिए लगातार काम कर रहा है. ऑक्सीजन की सप्लाई और रीफिलिंग का काम निरंतर जारी है. सभी जगहों पर डीएम की निगरानी में ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है. जरूरतमंद लोगों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति और जीवन रक्षक दवाइयां मुहैया कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग हर दिशा में काम कर रहा है.”
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का कुछ औऱ दावे को पढ़िये
“बिहार में अभी 118 टन से भी ज्यादा ऑक्सीजन की आपूर्ति विभिन्न अस्पतालों में रोज हो रही है. अहमदाबाद से रेमडेसिविर का 14 हजार डोज विशेष विमान से मंगाया जा रहा है. राज्य सरकार कोरोना को लेकर सारी सुविधायें उपलब्ध करा रही है.”
एक जिम्मेदार मीडिया संस्थान होने के कारण हमने सरकार का पक्ष आपके सामने रखा है. बिहार के लोग जिस त्राहिमाम की स्थिति से जूझ रहे हैं उसका अंदाजा हमे हैं. लेकिन बिहार सरकार क्या दावा कर रही है उसे भी पहुंचाना हमारा कर्तव्य है. ये दावा कितना सच है और कितना गलत ये आप खुद परखिये.