Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
02-Jun-2021 09:54 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : बिहार के दरभंगा में वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने कर्त्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण एक थानेदार को सस्पेंड कर दिया है. विधायक की शिकायत पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
बुधवार को दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बहेरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार को निलंबित कर दिया. इस बात की जनकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कल अटही गांव में रविंद्र चौपाल और अवधेश गिरी के बीच जम कर मारपीट हुई रही. कल देर शाम 8 बजे इस बात की जानकारी स्थानीय विधायक द्वारा दी गई. लेकिन थानेदार घटनास्थल पर नहीं गए.
एसएसपी ने बताया कि स्थानीय विधायक ने बताया कि इस घटना की जानकारी उनके द्वारा 4 बजे शाम में बहेड़ी थाना को दी गई थी. लेकिन किसी प्रकार की करवाई नही होता देख उन्होंने मुझे इस बात की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद जब हमने थानाध्यक्ष से पूछताछ की तो उन्होंने गलत जानकारी देते कहा कि घटना स्थल पुलिस की टीम को भेज दिया गया था.
मारपीट के मामले की जांच की जिम्मेदारी बेनीपुर एसडीपीओ और सर्किल इंस्पेक्टर को दी गई. दोनों अधिकारी रात में ही घटनास्थल पर जाकर पूरे मामले की जांच की तो, पता चला कि इसके पूर्व में भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी. दोनों पक्षों के तरफ से थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी.
उन्होंने कहा कि जांच के क्रम में थानाध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध और गैर जिम्मेदार आचरण पाया गया. जिसको लेकर बहेड़ी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है.