Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
29-Nov-2021 03:12 PM
DARBHANGA : बिहार में सरकारी अफसरों के परिजन उनकी पावर का कितना गलत इस्तेमाल करते हैं, इसका जीता जागता उदाहरण दरभंगा में देखने को मिला है. यहां एक सर्किल इंस्पेक्टर के पति अपनी पत्नी की बदले जनता दरबार लगाकर लोगों की परेशानियां हल कर रहे थे. इस पूरे मामले का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बात जब वरीय अधिकारियों तक पहुंची तो सर्किल इंस्पेक्टर को पद से मुक्त कर देने का आदेश जारी कर दिया गया है.
दरअसल, दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना परिसर में सरकारी अधिकारी पत्नी के बदले उनके पति के विवादों का निपटारा करने के लिए जनता दरबार लगाने का मामला सामने आया है. कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल में सर्कल इंस्पेक्टर (सीआई) रीता चौधरी के बदले उनके पति शंभू चौधरी ने थाने में बैठकर जनता दरबार लगाने और फरियादियों से आवेदन लेकर उसका निपटारा कर रहे हैं.
सीआई के बदले उनके पति के जनता दरबार लगाने का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया. वीडियो में सीआई रीता चौधरी के पति शंभू चौधरी जनता दरबार के बाद सारे आवेदन और कागजात ऑफिस ले जाकर राजस्व कर्मचारी से हस्ताक्षर करवा रहे हैं. सीआई रीता चौधरी कहां हैं, यह किसी को पता नहीं है.
मामला सामने आने के बाद बिरौल एसडीओ संजीव कुमार कापर ने इसे गंभीरता से लिया. उन्होंने कहा कि रीता चौधरी जो कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल की राजस्व कर्मचारी हैं, उन्हें सीआई का प्रभार दिया गया है. उनके बदले उनके पति के काम करने के मामले में उन पर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने रीता चौधरी को तत्काल प्रभाव से सीआई के पद से मुक्त करने का आदेश सीओ को दिया है. सीआई को हटाने के बाद से आवश्यक विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.