ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

बिहार : भाभी के घर देवर की हत्या, एसिड से जलाकर मारने का आरोप

08-Aug-2021 07:01 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा में अपने भाई की ससुराल गए एक 20 साल के युवक की एसिड फेक कर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार को एक तालाब से बरामद हुआ। घटना सदर थाना क्षेत्र के डीह बरई गांव की है। युवक सुधीर कुमार एक सप्ताह से अपने भाई की ससुराल में रह रहा था। घटना के बाद मृतक के गांव और परिवार में कोहराम मचा है। घटना के बाद भाई की ससुराल वाले फरार हो गए। मृतक का घर जाले थाना क्षेत्र में है। वह अपनी ननिहाल सदर थाना क्षेत्र के खुटवारा में रहता था। घटना की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


घटना को लेकर मृतक के नाना किशोरी महतो मे कहा कि सुधीर पिछले एक सप्ताह से अपने भाई की ससुराल में रह रहा था। उन्होंने कहा कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और उसके शरीर पर तेजाब फेंक दिया गया। उन्होंने कहा कि हत्या करने के बाद उसका शव तालाब में फेंक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू के मायके वालों ने ही सुधीर की हत्या कर दी है।


मृतक के भाई सुनील कुमार ने बताया कि सुबह उसके बड़े भाई ने जाले से फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी भाभी का फोन आया कि सुधीर बीती रात से लापता है। जब वह भाई की ससुराल पहुंचा तो तालाब से सुधीर का शव बरामद हुआ। उसने शव को तालाब से निकाला और शव की शिनाख्त की। उसने बताया कि भाई के शरीर पर मारपीट और तेजाब फेंके जाने का निशान दिखा।


वहीं, सदर थाना प्रभारी शशिकांत सिंह ने युवक का शव बरामद होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि युवक के परिजन उसके भाई के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव को तालाब से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि एसिड फेंकने के मामले में डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।