ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

बिहार : बाढ़ राहत का पैसा लेने के लिए असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर काटा बांध, सरकार ने किया केस

22-Aug-2021 07:10 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : बिहार में इन दिनों बाढ़ से तबाही मची हुई है. बाढ़ के कारण अब तक दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है. लाखों की आबादी इससे प्रभावित है. इसी बीच दरभंगा जिले के माधोपट्टी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल कुछ असामजिक तत्वों ने बाढ़ राहत की राशि लेने के लिए जानबूझकर बांध को काट दिया ताकि बाढ़ का पानी उनके गांव में आने से उन्हें भी सरकार 6 हजार रुपये देगी.


घटना दरभंगा जिले के माधोपट्टी का है. यहां बागमती नदी का जमींदारी बांध टूटने से गांव में पानी भर गया.अब इस मामले में जल संसाधन विभाग ने नया खुलासा किया है. विभाग ने कहा है कि ये जमींदारी बांध टूटा नहीं था कुछ असामाजिक तत्वों ने बाढ़ राहत की 6 हज़ार की राशि लेने के लिए इस बांध को काट दिया. इसकी वजह से कई गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया.विभाग ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ कमतौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.


बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और इस पर कार्रवाई की जाएगी. जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि विभाग के अभियंताओं ने दावा किया है कि वह बांध पानी के दबाव से नहीं टूटा था बल्कि उसे कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर तोड़ दिया. 


मंत्री ने आगे कहा कि इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि इस मामले में कितनी सच्चाई है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 


गौरतलब हो कि शुक्रवार की रात केवटी प्रखंड के माधोपट्टी में बागमती नदी का जमींदारी बांध टूट गया था. इसकी वजह से माधोपट्टी पंचायत के कई गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया. इसकी वजह से लोगों की फसलों और संपत्ति का नुकसान हुआ था. जल संसाधन विभाग के अभियंताओं ने आनन-फानन में इस बांध की मरम्मत कराई थी. उसी के बाद विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.