ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई

Home / news / बिहार : चार बड़े मॉल को प्रशासन ने किया सील, कोरोना गाइडलाइन की...

बिहार : चार बड़े मॉल को प्रशासन ने किया सील, कोरोना गाइडलाइन की उड़ा रहे थे धज्जियां

19-Apr-2021 07:20 PM

By PRASHANT KUMAR

DARNBHANGA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से सामने आ रही है, जहां प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाने वालों पर कड़ा एक्शन लिया है. प्रशासनिक टीम ने शहर के चार बड़े मॉल को सील कर दिया है. 


सोमवार को दरभंगा शहरी क्षेत्र के चार मॉल को कोविड-19 के प्रोटोकॉल के उल्लंघन, मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने के मामले में जिला प्रशासन ने सील किया है. उनके प्रबंधकों को भी हिरासत में लिया लेकर, उनके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 से 60 एवं आईपीसी की धारा 188 के तहत तहत कार्रवाई जिला प्रशासन करेगी. जिन मॉल को सील किया गया है उनमें निवान, सिटीकार्ट और  मेगा शॉप शामिल हैं. 


उधर कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) के आईसीयू वार्ड में 25 बेड की सुविधा बढ़ाई गई है. इसके साथ ही अब आईसीयू में यहां 32 बेड की क्षमता हो गई है. सोमवार को जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने डीएमसीएच में स्थापित ऑक्सीजन गैस प्लांट का भी निरीक्षण किया.


निरीक्षण के दौरान उपस्थित बीएमसीआईसीएल के अभियंताओं ने ऑक्सीजन प्लांट को चालू किया. इब इससे डीएमसीएच खुद प्रतिदिन 45 सिलिंडर ऑक्सीजन का निर्माण कर सकेगा. यहां ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जाने से डीएमसीएच को आईसीयू के हर बेड पर ऑक्सीजन मिलता रहेगा. बढ़ते कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए यह सुविधा बढ़ाई गई है.