ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / होली में नीतीश के खास विधायक हुए आउट ऑफ़ कंट्रोल, बोले- भांग दारू...

होली में नीतीश के खास विधायक हुए आउट ऑफ़ कंट्रोल, बोले- भांग दारू नहीं बूटी है, गाना गाकर खूब नाचे

28-Mar-2021 01:22 PM

BHAGALPUR :  बिहार में होली में कोरोना के संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने गाइडलाइन जारी की है. नीतीश सरकार का फरमान है कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर होली के कार्यक्रम का आयोजन नहीं करेगा. सीएम के इस निर्देश की धज्जियां कोई और नहीं बल्कि उनकी ही पार्टी के बाहुबली विधायक उड़ा रहे हैं. गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल ने होली के कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल की ऐसी की तैसी कर दी और कहा कि भांग कोई दारू नहीं है. यह बूटी है.


मामला बिहार के भागलपुर जिले का है, जहां  नवगछिया के गोपाल गौशाला में गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल होली के कार्यक्रम में शामिल हुए. बिहार सरकार के रोक के बावजूद भी सार्वजनिक स्थल पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर मास्क लगाने के नियमों की धज्जियां उड़ा दी गईं. खुद नीतीश के ख़ास विधायक गोपाल मंडल भी होली के गाने पर खूब नाचे और उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया. जोगिरा सारा रारा... की धुन पर उन्होंने न सिर्फ ठुमके लगाए, बल्कि होली के चढ़ते परवान के बीच उन्होंने भांग पर भी ज्ञान भी दे डाला. 


गोपालपुर विधायक ने भांग पर अपना ज्ञान देते हुए कहा कि भांग कोई दारू नहीं है. यह घास बूटी है. कोई नहीं कह सकता है कि यह नशे का चीज है. लेकिन इससे सावधान रहने की आवश्यकता है. चार पांच गिलास एक साथ पी लेना हानिकारक हो सकता है. इसलिए एक गिलास पीजिये और होली का आनंद लीजिये. विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं भी दी.