दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
06-Oct-2021 08:54 AM
BANKA : बिहार के बांका जिले में एक मुखिया प्रत्याशी की मौत हो गई है. भीषण सड़क हादसे में भावी मुखिया की जान गई है. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में नामांकन के बाद मुखिया प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे. लेकिन इसी बीच उनकी मौत हो गई.
घटना बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र की है. यहां कटोरिया-सुईया मेन रोड पर शिवलोक के पास हुए सड़क हादसे में एक मुखिया प्रत्याशी की मौत हो गई. मृतक की पहचान सुईया बाजार के रहने वाले सिकंदर अंसारी के बेटे शब्बीर अंसारी (40) के रूप में की गई है, जिसने बोड़ा सूईया पंचायत से मुखिया पद के लिए नामांकन भरा था.
मृतक के पिता सिकंदर अंसारी ने बताया कि शब्बीर अंसारी सूईया से कटोरिया गए थे. बुलेट से वापस आते समय शिवलोक के निकट गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनकी जान चली गई. घटना की सूचना मिलते ही सूईया थानाध्यक्ष देवेन्द्र राय, दारोगा रामाश्रय प्रसाद और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और वे लोग आनन-फानन में शब्बीर अंसारी को कटोरिया अस्पताल ले गए, जहां जहां डाॅक्टर विनोद कुमार और दीपक भगत ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.