दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
09-Jan-2021 01:51 PM
By Pranay Raj
NALANDA : राजगीर स्थित बिहार पुलिस एकेडमी में परिक्षमान 119 DSP की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है. शनिवार को दीक्षांत समारोह में 119 डीएसपी ने देश सेवा की शपथ ली. इन अफसरों की ट्रेनिंग एक साल में ही पूरी हो जाती लेकिन कोरोना काल के कारण इन्हें एक साल और इंतजार करना पड़ा.
शनिवार को राजगीर के बिहार पुलिस एकेडमी में 56-59वीं बैच के परिक्षमान पुलिस उपाधीक्षकों के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया. दीक्षांत परेड समारोह आयोजन पुलिस एकेडमी राजगीर के प्रांगण में किया गया. परेड की सलामी बिहार पुलिस एकेडमी के निदेशक भृगु श्रीनिवासन ने लिया. वहीं समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में डीजी बीएमपी आर एस भट्टी उपस्थित हुए. जबकि विशिष्ट अतिथि में डीजी ट्रेनिंग आलोक राज उपस्थित हुए.
पुलिस एकेडमी राजगीर से दीक्षांत परेड समारोह से पास आउट होकर जनसेवा में जाने वाले, 56-59वीं बैच के डीएसपी रैंक पदाधिकारी का बिहार पुलिस से देश का सबसे बड़ा बैच है. इस बैच को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षणों से लैस किया गया है, जो लगभग दो वर्षों की कड़ी मेहनत से प्रशिक्षुओं ने परिक्षमान पुलिस उपाधीक्षक की भूमिका में अपने आप को तैयार किया है. हालांकि यह प्रशिक्षण एक साल का हीं था. मगर कोविड 19 सह लाॅक डाउन के कारण इसमें दो साल लग गए.