ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार के 11 जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात की संभावना, मौसम...

बिहार के 11 जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

19-Jul-2020 08:19 AM

PATNA: बिहार के 11 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे में बिहार के 11 जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ वज्रपात की संभावना है. लोगों को सलाह दी गई है कि बिना वजह घर से बाहर नहीं निकले. 

नेपाल से सटे 11 जिलों में बारिश

नेपाल से सटे बिहार के 11 जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार नेपाल के तराई क्षेत्र और उत्तर पूर्वी बिहार के सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी,सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में मूसलाधार बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. 

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी और सुरक्षा बरतने की अपील की है. पिछले 24 घंटे में उत्तर बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश भी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक  बारिश किशनगंज के तैयबपुर और सुपौल के बीरपुर में हुई. वज्रपात से बचने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर से स्मार्टफोन में इंद्र वज्र ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करने वाले को कहीं ठनका गिरने से 20 मिनट पूर्व चेतावनी मिल जाएगी.