ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

बिहार के नए राज्यपाल होंगे फागू चौहान, लालजी टंडन MP भेजे गए

21-Jul-2019 12:50 PM

By 2

PATNA : केंद्र सरकार ने बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन को बदल दिया है. फागू चौहान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है. लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बना कर भेजा गया है. केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश केंद्र सरकार ने 6 राज्यों में नये राज्यपालों की नियुक्ति की है. लालजी टंडन को बिहार से हटाकर मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं फागू चौहान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है. वहीं, मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। राज्य में पहले राम नाईक राज्यपाल का कार्यभार संभाल रहे थे. केंद्र सरकार ने जगदीप धनकड़ को बंगाल का राज्यपाल बनाया है. वहीं रमेश बैस को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है. कौन हैं फागू चौहान फागू चौहान भी लालजी टंडन की तरह उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं. वे मऊ जिले के घोषी विधानसभा क्षेत्र से 6 दफे विधायक रह चुके हैं. उन्होंने अपनी राजनीति की शुरूआत समाजवादियों के साथ की थी. 1985 में वे पहली दफे दलित मजदूर किसान पार्टी से घोषी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये थे. वे इस विधानसभा क्षेत्र से 6 दफे विधायक रह चुके हैं. पिछले चुनाव में भी उन्होंने घोषी से ही जीत हासिल की थी.