मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
30-Dec-2022 11:31 AM
By SONU
NAWADA : खबर नवादा की है, जहां झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना की चपेट में आने से एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है। घटना रजौली थाना क्षेत्र के चित्रकोली पंचायत के गोपालपुर गांव की बताई जा रही है। ठंड के कारण शख्स बोरसी जलाकर सो रहा था और इसी से पूरी झोपड़ी धूं-धूंकर जल गई।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ नवादा रजौली थाना क्षेत्र के चित्रकोली पंचायत के गोपालपुर गांव में एक मिट्टी के झोपड़ी में एक बुजुर्ग व्यक्ति बोरसी जलाकर सो गया था। ठंड के कारण उन्होंने बोरसी को अपने पास ही रख लिया था लेर्किन उन्होंने अंदाजा भी नहीं लगाया था कि ये आग उनके लिए काल बन जाएगा।
मृतक की पहचान हरि सिंह के 60 साल के बेटे फागुन सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शख्स ने मिट्टी के टूटे हुए घर में नेवारी रख दिया था और बोरसी रख कर सो गया, जिसके बाद नेवारी में आग लग गई और बुजुर्ग की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।