Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
28-Nov-2024 07:37 AM
By First Bihar
PATNA/RANCHI: बंगाल की खाड़ी से उठा फेंगल तूफान का असर बिहार-झारखंड में भी देखने को मिल सकता है। अगले दो दिनों तक तूफान तमिलनाडु की तरफ बढ़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में अगले दो-तीन दिन तक दक्षिणी इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। तूफान के कारण रात के समय कुहासा कम देखने को मिलेगा और सुबह में हल्की धूप खिलेगी।
अगले 24 घंटा के भीतर राजधानी पटना समेत राज्य के दूसरे जिलों में सुबह के वक्त धुंध और उत्तरी क्षेत्र में घना कोहरा रहेगा। आगामी 30 नवंबर से पछुआ हवा के असर से दिन और रात के तापमान में कमी होगी, जिससे ठंड बढ़ जाएगी।
बुधवार को अररिया और सीवान के जीरादेई में सबसे अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र ने बताया है कि पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
उधर, झारखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया है कि तूफान फेंगल का आंशिक असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। फेंगल के प्रभाव से आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। गुरुवार की सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध बनने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा।