ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पैदल यात्रा पर निकलेंगे तेज प्रताप यादव, मीडिया से बोले...जयचंदों ने आरजेडी को बर्बाद कर दिया गोपालगंज: कोचिंग के लिए निकले 2 छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, फिरौती के लिए कॉल आने से मचा हड़कंप NEET EXAM: NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव: ये गलती हुई तो रिजेक्ट हो जाएगा फॉर्म, जानिए क्या है नया नियम? आरा में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण तेज, 16.92 एकड़ में बन रहा हाईटेक कैंपस, छात्रों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं अजित पवार की तेरहवीं के बीच शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती पबजी की लत बनी मौत की वजह, हेडफोन लगाकर गेम खेल रहे युवक की फटी दिमाग की नस वादे से मुकर गये पवन सिंह, गरीब बेटियों की शादी में नहीं पहुंचे पावरस्टार, अंकुश-राजा से किया था यह प्रॉमिस Bihar Haj medical camp: हज यात्रियों के लिए बड़ी राहत: एक ही दिन में होगी मेडिकल जांच और रिपोर्ट, जानिए कब-कहां लगेंगे कैंप BIHAR NEWS : बिहार में प्राइवेट स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन Bihar Vidhan Parishad : 'तो आपका बेटबा भी वोट चोरी से जीता है ...?', विप में अशोक चौधरी और नीरज कुमार ने राबड़ी देवी को दिया करारा जवाब, कहा - जनता ने आपके मुहं पर तमाचा मारा

बिहार : झंडोत्तोलन के दौरान करेंट लगने से युवक की मौत, बचाने आए लोग भी झुलसे

बिहार : झंडोत्तोलन के दौरान करेंट लगने से युवक की मौत, बचाने आए लोग भी झुलसे

27-Jan-2023 10:01 AM

By First Bihar

SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां झंडोत्तोलन के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई है। इसके आलावा इस युवक को बचाने गए लोगों में भी एक के बुरी तरह से झुलस जाने की सुचना मिल रही है। 


दरअसल, सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में बिजली के झटके से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। यह युवक निजी कोचिंग क्लास चलाता था। वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। मृतक की पहचान अभिषेक झा के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि, मृतक अभिषेक झा एक निजी कोचिंग क्लास चलाता था, उसी में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन करने गया था। इसी क्रम में वह लोहे का खंभा पास से गुजर रहे ग्यारह हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया। जिससे अभिषेक झा की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि, उसे बचाने के क्रम में दो-तीन और लोग करंट की चपेट में आ गए। जिसमें एक की हालत नाज़ुक बनी हुई है। अन्य दो लोग खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। 


वहीं, इस घटना की  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि ग्यारह हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। दो अन्य लोग भी झुलस गए हैं जिसमें एक की हालत नाजुक है और दूसरा खतरे से बाहर है। 


इधर, इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। जबकि परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हादसे को लेकर मृतक अभिषेक के पिता कामेश्वर झा ने कहा कि,मेरा बेटा बच्चों को पढ़ाने का काम करता था, झंडोत्तोलन की तैयारी के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। उसकी कोचिंग की वजह से ही परिवार का भरण पोषण होता था।