Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
16-Apr-2022 11:56 AM
DARBHANGA : खबर दरभंगा से है, जहां जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एसिड गिरने से दोनों पक्ष के 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। चार लोगों का इलाज डीएमसीएच में जबकि दो का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घायलों लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घटना एपीएम थाना क्षेत्र के शिवैसिंहपुर गांव की है।
बताया जा रहा है कि शिवैसिंहपुर गांव में बजरंगी साह और श्रीपुर बहादुरपुर निवासी मोहन भगत के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। शुक्रवार को विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसी दौरान तेजाब गिरने से दोनों पक्ष के 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर एसिड अटैक का आरोप लगा रहे हैं। घटना को लेकर आ रहे अलग-अलग बयान से मामला उलझ गया है।
बजरंगी साह की पत्नी का कहना है कि श्रीपुर बहादुरपुर निवासी मोहन भगत अपने परिजनों के साथ उनके पति की सोने-चांदी की दुकान पर पहुंचकर मारपीट करने लगा। बजरंगी साह अपनी जान बचाने के लिए जेवर साफ करने वाला एसिड लेकर आए। इसी दौरान एसिड की बोतल की छीनाझपटी में लोग घायल हो गए।उधर, मोहन भगत के परिजनों ने बताया कि वे लोग विवादित जमीन पर फसल लगाने गए थे। इसी दौरान बजरंगी साह ने एसिड अटैक कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बजरंगी साह और मोहन भगत के बीच साल 2007 से जमीन का विवाद चल रहा है। फिलहाल घटना को लेकर किसी भी पक्ष ने थाने में आवेदन नहीं दिया है। दोनों पक्षों के अलग-अलग बयान से पुलिस असमंजस में है। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस की मानें तो जांच के बाद ही मारपीट के सही कारणों का पता चल सकेगा।