ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

Bihar Flood : बिहार में जल तांडव, कोसी के कहर से कई इलाके डूबे; गंडक भी उफान पर; तटबंध टूटने पर एक्जक्यूटिव इंजीनियर नपे

30-Sep-2024 07:28 AM

By First Bihar

SAPAUL : बिहार में कोसी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है जिस वजह से राज्य में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। कई नदियों पर तटबंध टूटने की खबरें सामने आई है जिस वजह से नेपाल सीमा से सटे इलाके जलमग्न हो गए हैं।  अधिकारियों ने कहा कि रविवार को, सीतामढी के मधकौल गांव में बागमती नदी के तटबंध में दरार आ गई, जबकि पश्चिम चंपारण में गंडक नदी के बाएं किनारे का तटबंध अत्यधिक पानी के दबाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद बाढ़ का पानी वाल्मिकी टाइगर रिजर्व में प्रवेश कर गया। 


वहीं, शिवहर में बाढ़ का कहर देखने को मिला. रविवार की रात जिले के तरियानी छपरा में बागमती नदी पर बना तटबंध टूट गया है. एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि तरियानी छपरा में करीब 20 फीट तटबंध टूटा है।  पानी का बहाव तेज होने से सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। अचानक कई इलाके में पानी घुस जाने से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। 


राज्य जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) के एक बयान के अनुसार, बागमती नदी के प्रवाह और जल स्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण, बेलसंड, परसौनी, बरगैनिया और रसलपुर ब्लॉकों में बाएं और दाएं तटबंधों पर रिसाव हुआ है। इसके साथ ही तटबंधों के टूटने की वजह से बगहा में बाढ़ नियंत्रण प्रभाग के एक्जक्यूटिव इंजीनियर निशिकांत कुमार को लापरवाही और स्थानीय अधिकारियों के साथ प्रभावी ढंग से समन्वय करने में असफल रहने के बाद निलंबित कर दिया गया। 


इधर,  किसी भी आपदा से निपटने के लिए तत्काल एनडीआरएफ की 11 टीम तैयार है। जनता को हर संभव सहायता दी जाएगी। एनडीआरएफ के साथ राजकीय अतिथिशाला में समीक्षा बैठक के बाद रविवार को उक्त बातें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कही। उन्होंने कहा कि बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। एनडीआरएफ की 11 टीम अभी चम्पारण, पूर्वी बिहार सहित विभिन्न जिलों में तैनात है।