दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
14-Jun-2020 02:25 PM
PATNA: एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा शुरू की गयी 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' रैली कोरोना संकट की वजह से तो पूरी नहीं हो सकी लेकिन पार्टी अब इसे चुनावी नारा बना कर मैदान में उतरेगी।पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं को 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' टी शर्ट बांटा जा रहा है।
पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वे बूथ कमिटियों के साथ लगातार बैठकें कर कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र बांट रहे हैं। इस बीच पार्टी ने चिराग पासवान के दिए ' बिहार1st बिहारी 1st' नारे के साथ चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया है। रैली के लिए बनवाए गये लाखों टी शर्ट को अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बांटा जा रहा है। पार्टी के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के बीच टीशर्ट को बांटने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
बता दें कि एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लॉकडाउन से 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' यात्रा की शुरुआत की थी। इस मौके पर चिराग पासवान ने कहा था कि उनकी पार्टी का अब एक ही लक्ष्य है, बिहार को नंबर वन राज्य बनाना। उन्होंने कहा, "बिहार में बहुत काम हुआ है। नीतीश कुमार ने राज्य को जंगल राज से बाहर निकाला है, बावजूद अभी बहुत काम करना बाकी है।" चिराग बिहार भर का दौरा करके 14 अप्रैल को इस यात्रा का समापन पटना के गांधी मैदान में करने वाले थे लेकिन इस बीच 24 मार्च को लॉकडाउन लगने के बाद उनकी यात्रा पर ब्रेक लग गया था।