ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार

बिहार: दुकान के पास खड़े छात्र को बदमाशों ने मारी गोली, कई दिनों से दे रहे थे हत्या की धमकी

02-Aug-2024 08:45 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक बीए की छात्र को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उसे बखरी पीएचसी में भर्ती कराया, जहां बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया हालांकि युवक को अभी सदर अस्पताल के आईसीयू में कराया गया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव स्थित आईटीआई कालेज के पास की है।


घायल युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा प्राणपुर वार्ड 11 निवासी मो. इलियास के 25 वर्षीय बेटे मो. मुमताज के रूप में हुई है। घायल मुमताज अपने ननिहाल में रहकर बीए पार्ट वन में पढ़ाई करता है। परिजन ने बताया कि गोली मारने वाला गढ़पुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। घायल मुमताज को 5 दिन पहले से ही गोली मारने की धमकी दी जा रही थी। गोली मारने वाले को मुमताज अच्छी तरह से पहचानता है।


मुमताज और गोली मारने वाले के बीच क्या विवाद है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शुक्रवार को मुमताज आईटीआई के समय रोड पर एक दुकान के आगे खड़ा था, तभी बदमाश ने मुमताज के सीने में गोली दाग दीष गोली उसके सीने से आर पार हो गई है। प्रथम दृष्टिया आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही बखरी डीएसपी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की है। आखिर बदमाशों ने किस वजह से घटना को अंजाम दिया है। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।