Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
30-Nov-2023 10:30 AM
By First Bihar
DARBHNAGA : बिहार के दरभंगा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक युवक ने दो लोगों पर धारदार कुल्हाड़ी से हमला किया है। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि, दूसरा शख्स अस्पताल में मौत से जिंदगी की जंग लड़ रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। हालांकि , आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा में धारदार कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। मामला जिले के अशोक पपेर मिल थाना क्षेत्र के अकराहा चौक पर बुधवार की देर शाम का है। जहां दुकान पर खड़े एक चालीस वर्षीय शख्स को पीछे से एक युवक ने धारदार कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान एपीएम थानाक्षेत्र के सिरनियां गांव के 40 वर्षीय आसिफ के रूप में की गई है।
वहीं, घटना को अंजाम देकर भाग रहे अकराहा उत्तरी के आरोपी महादेव सहनी ने रास्ते में आ रहे 57 वर्षीय शिवनंदन महतो पर भी जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर युवक भाग निकला। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची एपीएम थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने शव को अपने कब्जे में लिया। घायल शिवनंदन महतो को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।
उधर, इस घटना की सुचना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि यहां एक सिम रिचार्ज का दुकान है। जहां पर ये ग्राहक के तौर पर आया था। दुकानदार एक अन्य ग्राहक में व्यस्त था उसी दौरान युवक ने हमला कर दिया। पीछे से कुल्हाड़ी से वार करने से शख्स वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई।