वादे से मुकर गये पवन सिंह, गरीब बेटियों की शादी में नहीं पहुंचे पावरस्टार, अंकुश-राजा से किया था यह प्रॉमिस Bihar Haj medical camp: हज यात्रियों के लिए बड़ी राहत: एक ही दिन में होगी मेडिकल जांच और रिपोर्ट, जानिए कब-कहां लगेंगे कैंप BIHAR NEWS : बिहार में प्राइवेट स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन Bihar Vidhan Parishad : 'तो आपका बेटबा भी वोट चोरी से जीता है ...?', विप में अशोक चौधरी और नीरज कुमार ने राबड़ी देवी को दिया करारा जवाब, कहा - जनता ने आपके मुहं पर तमाचा मारा Ias couple: LBSNAA से शुरू हुई मुलाकात, महाकुंभ में गहरी हुई दोस्ती; अब शादी के बंधन में बंधी पटना में पोस्टेड यह महिला IAS Bihar police incident : बिहार में पुलिस और जनता में हिंसक झड़प, थानेदार घायल; बंधक छुड़ाने गई टीम खुद फंसी Bihar Dsp News: ट्रेनी DSP ने कौन सा कांड किया, जिसकी शिकायत पुलिस मुख्यालय तक पहुंची ? सरकार ने प्रशिक्षु डीएसपी को... Bihar Jobs 2026 : बिहार में इस साल आने वाला है 1.50 लाख नई नौकरियां, अलग-अलग विभागों में वैकेंसी भेजी गई; अगले 5 साल में 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य शराबबंदी वाले बिहार में नशा के लिए कीटनाशक का इस्तेमाल: एक साथ 3 दोस्तों की उठी अर्थी, किसी तरह चौथे युवक की बची जान Bihar news : रफ़्तार का कहर ! इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मातम का माहौल
06-Feb-2023 09:55 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लागतार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आये दिन कहीं न कहीं से हत्या,लूट,किडनेपिंग की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अहियापुर थाने से चंद कदमों की दूरी पर कार सवार बदमाशों द्वारा एक युवती को अगवा करने की घटना का सच कुछ और ही निकला।
दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस प्रसाशन की पेट्रोलिंग पर ही सवाल उठाया जाना शुरू कर दिया गया है। यहां, युवती को जबरन गाड़ी में बिठाने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने पर पुलिस को बदमाशों की करतूत कैद मिली। लेकिन करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद अब यह मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का निकला।फिलहाल पुलिस ने दोनों को अपनी सुरक्षा में रख लिया।
बताया जा रहा है कि, पुलिस टीम को जब इस घटना की जानकारी मिली तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और कार नंबर के आधार पर छानबीन शुरू की। जांच में कार मीनापुर के एक व्यक्ति के नाम से रजिस्टर्ड मिली। जिसके बाद हथौड़ी समेत आसपास के सभी थानों को अलर्ट कराते हुए तत्काल छापेमारी शुरू कर दी गई। इसी बीच उक्त कार पुलिस को अहियापुर इलाके में ही मिल गई। कार को रोककर जब चालक से पूछताछ की गई तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने सहबाजपुर स्थित घर से युवक-युवती को अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पूछताछ के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पत्नी को छोड़ दिया गया है। हालांकि, पति को अभी हिरासत में ही रखा गया है।
इधर, इसके बाद थाने पर लाकर जब पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों ने प्रेम विवाह किया है और दोनों इलाके के ही एक निजी स्कूल में पढ़ाते हैं। इसी दौरान अक्सर दोनों के बीच आपस में लड़ाई होती थी और रविवार को भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद युवती गुस्से में आकर घर से निकल गई। उसके बाद पीछे से पति भी कार से निकला और बीच सड़क पर पत्नी को जबरन गाड़ी में बैठा कर तेजी से भाग निकला। यह देख स्थानीय लोगों को लगा कि युवती का अपहरण किया गया है और उन्होंने तुरंत इसकी पुलिस को दे दी।
वहीँ, इस मामले में नगर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि अहियापुर इलाके से कार सवार द्वारा एक युवती को जबरन गाड़ी में बिठाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस को जांच के लिए भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज से मिले कार के नंबर के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई। इसी बीच देर रात दोनों मिल गए। जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है।