दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
26-Dec-2021 01:00 PM
BANKA : वैसे तो शादी समारोहों या बर्थडे पार्टी में बार बालाओं का डांस या हर्ष फायरिंग देखने को मिलता है. लेकिन बिहार के बांका से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आ रही है. यहां पर एक पोते ने हर्ष फायरिंग कर ना केवल अपने दादा की मौत को सेलिब्रेट किया बल्कि बार बालाओं से डांस भी करवाया. बताया जा रहा है कि यह मामला बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र का है.
यहां तेतरिया किशनपुर गांव में दादा की मौत के बाद पोते ने बार बालाओं से डांस करवाया और अपने हाथों में बंदूक लेकर फायरिंग भी किया. आपको बता दें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दादा के श्राद्धकर्म में फायरिंग करने वाले युवकों के नाम राजेश यादव और मिथिलेश यादव बताया जा रहा है.
घटना के संबंध में एसपी ने कहा कि हमें आर्केस्ट्रा में डांस की बात पता चली थी. वीडियो को ध्यान से देखने पर अवैध हथियार से फायरिंग करने की बात सामने आई है. एसपी ने बताया कि आरोपी राजेश और मिथिलेश कुख्यात अपराधी हैं. उनपर आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस को महीनों से उनकी तलाश थी. बताया जा रहा है कि दोनों कई बार जेल जा चुके हैं. फिलहाल पुलिस ने मिथिलेश को गिरफ्तार कर लिया है जबकि राजेश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.