ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Home / news / बिहार: सिलेंडर फटने से दुकानदार की मौत, चाय बनाते वक्त लीकेज से...

बिहार: सिलेंडर फटने से दुकानदार की मौत, चाय बनाते वक्त लीकेज से लगी आग

25-Mar-2023 08:27 AM

By First Bihar

JAHANBAD: बिहार के जहानाबाद से खबर आ रही है जहां गैस सिलेंडर फटने से एक चाय दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है चाय दुकान में रखे गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ और उसकी चपेट में दुकानदार आ गया. उसकी घटनास्थल पर ही मौत गई. वही तेज आवाज के बाद आसपास के कुछ लोग भी जुट गए थे. जिसके बाद गांव के लोग 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को गैस सिलेंडर के फटने की सूचना दी. 


यह घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ओवा गांव के समीप की है. शुक्रवार की रात यह हादसा हुआ है जब दुकानदार चाय बना रहा था. बताया जाता है कि जहानाबाद के मखदुमपुर थाना के ओवा गांव के समीप एनएच-83 के किनारे नरेश राम नाम का चाय दुकानदार शुक्रवार की रात चाय बना रहा था. इसी दौरान अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने लगा. देखते ही देखते उसमें आग भड़क उठी. इसके बाद आग को फैलता देख दुकान में मौजूद ग्राहक वहां से भाग निकले और अपनी जान बचाई. दुकानदार नरेश राम ब्लास्ट की चपेट में आ गया और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई.


धर घटना के बाद ग्रामीणों ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को गैस सिलेंडर के फटने की सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इस बीच लोगों की भीड़ भी जुट गई. पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भेजा. इस बीच घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. चीख-पुकार मच गई.


इधर मखदुमपुर थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि चाय दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया गया है. प्रथमदृष्टया गैस लीक होने और उसके बाद सिलेंडर के फटने से दुकानदार की मौत का पता चला है. आगे छानबीन की जा रही है. बताया गया कि 14.5 किलो वाले घरेलू सिलेंडर था जो ब्लास्ट हुआ है.