Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?
28-Nov-2024 02:20 PM
By SONU
KATIHAR: बिहार के कटिहार से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी अस्पताल में नसबंदी कराने पहुंची दो महिलाओं के साथ रेप की कोशिश की गई है। घटना की जानकारी होते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में जमकर बवाल काटा।
दरअसल, मनसाही पीएचसी में महिलाओं का परिवार नियोजन के लिए बंध्याकरण किया जा रहा था। कुल 9 महिलाओं को बंध्याकरण के बाद पीएचसी के वार्ड में लाया गया। उनमें से स्वस्थ केंद्र के हेल्पर और सफाईकर्मी सन्नी हारी ने दो महिलाओं के साथ छेड़खानीकी और बलात्कार का प्रयास किया। महिलाओं ने होश में आने के बाद अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
जिसके बाद ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली और ग्रामीणों ने पीएचसी को घेरकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया और पीएचसी के प्रभारी डॉक्टर के साथ धक्कामुक्की भी की। फिलहाल पूरे मामले का मुख्य आरोपी सफाईकर्मी सन्नी हारी समेत दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। परिजनों ने चिकित्सा प्रभारी प्रकाश सिंह, डॉक्टर भावना और स्वस्थ केंद्र के मैनेजर अनवर हुसैन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।