ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

Bihar Crime : CM आवास से 500 मीटर दूरी पर महिला से चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

02-Oct-2024 01:28 PM

By First Bihar

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के नेता के तरफ से यह दावा किया जाता है कि बिहार में कानून का राज कायम है। यहां अब हर कोई अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। लेकिन, अब उनकी बातों का हकीकत उस समय सामने आया जब सीएम आवास के पास से एक महिला से छिनतई की घटना को अंजाम दिया। 


जानकारी के अनुसार, सचिवालय थाना क्षेत्र में वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग की घटना हुई है। यह घटना सीएम आवास से महज 500 मीटर दूर हुई। इसके बाद पीड़ित महिला ने सचिवालय थाने में इसको लेकर मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह  पटना के बेऊर थाना क्षेत्र के शिवपूरी की रहने वाली रेखा देवी ने सचिवालय थाने में आवेदन दिया है। 


वहीं, इस मामले में पीड़िता ने बताया कि मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। इसी बीच उनके एक रिश्तेदार का फोन आ गया। उसी रिश्तेदार से मिलने बेली रोड स्थित पंचमुखी मंदिर गई। कुछ देर रुकने के बाद लगभग दिन के 9 बजे वापस जा रही थी। जैसे ही महिला सीएम आवास पर कर आगे बढ़ी कुछ ही दूर चलने के बाद बाइक सवार दो बदमाश आए और चेन छीन कर चितकोहरा की तरफ भाग गए। इसके बाद सचिवालय थाना में मामला दर्ज कराया गया है।


इधर, फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस सचिवालय धानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि महिला के आवदेन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला दर्ज होते ही घटनास्थल के आसपास के इलाके में लगे CCTV फुटेज को खंगाल जा रहा है। ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पहचान होते ही अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी जाएगी।