दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
18-Jul-2020 03:12 PM
PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1667 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24967 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 1667 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24967 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जो ताजा आंकड़ा पेश किया है. उसके मुताबिक 17 जुलाई को 739 मरीज पॉजिटिव मिले हैं. इसके अलावा 16 जुलाई और इससे पहले के पेंडिंग रिपोर्ट में 928 लोग और संक्रमित मिले हैं. जिसके कारण दोनों रिपोर्ट मिलकर कुल 1667 लोग मरीज मिले हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर 4 लोगों की मौत रिकार्ड की गई है जबकि इससे पहले गुरूवार को रिकार्ड 17 लोगों की मौत दर्ज की गई थी. यानी कि केंद्र सरकार की माने तो बिहार में 48 घंटे के भीतर कुल 21 लोगों की मौत कोरोना से हो गई, जो कि वाकई चिंता की बात है.
उधर दूसरी ओर, राजधानी पटना में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. यहां संक्रमितों की संख्या 3000 के पार हो गई है. संक्रमितों की पहचान हो सके, इसके लिए राज्य सरकार ने पटना जिले के शहरी क्षेत्र के 25 स्वास्थ्य केंद्र पर रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू किया है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.
बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना से पिछले 24 घंटे में 896 लोग स्वस्थ हुए हैं. अब तक 14,997 लोग कोविङ-19 संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं और इस प्रकार बिहार का रिकवरी रेट 64.36 प्रतिशत है. दिनांक 16 जुलाई के अब तक कोविङ-19 के 901 मामले सामने आये हैं, जबकि 15 जुलाई एवं पूर्व के 801कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आये हैं. फ़िलहाल में बिहार में कोविड-19 के 8,129 एक्टिव मरीज हैं. सचिव, स्वास्थ्य ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 10,273 सैंपल्स की जांच की गयी है और अब तक किये गये कुल जांच की संख्या 3,57,730 है.
