दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
13-Jul-2020 03:28 PM
PATNA :बिहार में कोरोना संक्रमण का बड़ा विस्फोट हुआ है. राज्य में एक साथ 1116 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है. इनमें संक्रमितों के मिलने के बाद राज्य में संक्रमण का कुल आंकड़ा बढ़कर 17421 हो गया है.
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों में सबसे ज्यादा केस पटना जिले से सामने आए हैं. पटना में 228 नए कोरोना वायरस के केस पाए गए हैं, जबकि बेगूसराय में 79, भागलपुर में 78, मुजफ्फरपुर में 76 नए मामलों की पुष्टि हुई है.
गया जिले में 65 नए मरीज मिले हैं, जबकि मुंगेर में 68 नए मामलों की पुष्टि हुई है, रोहतास में 51, सिवान में 50, पश्चिम चंपारण में 39, मधुबनी में 41, जमुई में 28, कटिहार में 28, भोजपुर में 33, गोपालगंज में 22, अरवल में 20 नए मामलों की पुष्टि हुई है.
इसके अलावा पूर्वी चंपारण में 11, अररिया में एक, औरंगाबाद और बांका में 33, बक्सर में एक, दरभंगा में तीन, कैमूर में 18, खगड़िया में 9, किशनगंज में 8, लखीसराय में 17, मधेपुरा में सात, नवादा में सात, नालंदा में 24, पूर्णिया में आठ, सहरसा में 111, समस्तीपुर में 29, शेखपुरा में पांच, शिवहर में चार, सीतामढ़ी में छह, सुपौल में तीन और वैशाली में 6 नए मरीजों की पुष्टि हुई है.
