ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार में मिले कोरोना के 1109 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 28564

बिहार में मिले कोरोना के 1109 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 28564

21-Jul-2020 02:52 PM

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1109 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28564 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना में एक बार फिर 138 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं इसके अलावे अरवल में 30, बांका में 14 और अररिया में 19 कोरोना के मरीज मिले हैं. इसके अलावे भागलपुर में कोरोना के 81 नए मरीज मिले हैं. बक्सर में 46, भोजपुर में 31,दरभंगा में 19, पूर्वी चंपारण में 25, गया में 98 और जहानाबाद में 26 कोरोना के मरीज मिले हैं.



पटना के बाद मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक मिले मरीज

गोपालगंज में 2,जमई में 24, लखीसराय में 13, मधेपुरा में 24, मधुबनी में 3, मुजफ्फरपुर में 111, रोहतास में 67, सहरसा में 47, सारण में 32, पूर्णिया में 29, वैशाली में 76, शेखपुरा में 35, सीतामढ़ी में 27,नवादा में 1, पश्चिम चंपारण में 6 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं.  आज जो स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिया गया है. उसके अनुसार पटना के बाद सबसे अधिक मरीज मुजफ्फरपुर में मिले है. पटना में 138 मरीज मिले हैं तो मुजफ्फरपुर में 111 मरीज मिले हैं. पटना के बाद मुजफ्फरपुर, गया,भागलपुर और वैशाली में तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है. 

news image

news image