ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद

Home / news / बिहार में कोरोना के मिले 128 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 5583

बिहार में कोरोना के मिले 128 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 5583

10-Jun-2020 11:59 AM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. एक बार फिर बिहार में कोरोना के 128 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही सूबे में मरीजों का आकंड़ा 5583 हो गया है.

इसको भी पढ़ें: शराबबंदी से बिहार में है नाराजगी, नीतीश कुमार के सामने उनके मंत्री ने कर दिया खुलासा

राजधानी पटना में  एक बार फिर दो मरीज मिले हैं. इसमें से एक महिला और पुरूष की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. शिवहर में 3 कोरोना को मरीज मिले हैं. सीतामढ़ी में 6 मरीज मिले हैं. मुंगेर में 7, औरंगाबाद में 3 मरीज मिले हैं. शेखपुरा में 2, मुजफ्फरपुर में 2, नवादा में 4 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. 

इसके अलावे बांका में 2, कटिहार में 1, भागलपुर में 11 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. कैमूर में 3, रोहतास में 6, वैशाली में 3, गया में 5, सारण में 6, मुंगेर में 8, खगड़िया में 1 संक्रमित मरीज मिले हैं. किशनगंज में 9, भोजपुर में 18,मधेपुरा में 11 मरीज मिले हैं. 


news image

news image

news image

news image

बिहार में अब तक 33 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 33 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. इसके अलावे दरभंगा में एक और औरंगाबाद में एक कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है.