ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार में एकसाथ मिले 704 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 13978...

बिहार में एकसाथ मिले 704 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 13978

09-Jul-2020 02:49 PM

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से  गुरुवार को ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 704 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13978 हो गई है.

बिहार में कोरोना के 704 नए मामलों में सबसे ज्यादा के पटना जिले से सामने आए हैं, उसमें से पटना में 132 नए कोरोनावायरस मरीज मिले हैं. जबकि भागलपुर में 63, बेगूसराय में 44, नालंदा में 42 और मुजफ्फरपुर में 39 नए मरीजों की पुष्टि हुई है.

 वैशाली जिले में कोरोना के 73 नए मरीज मिले हैं. मुंगेर में 29, खगड़िया में 33,पश्चिम चंपारण में 23 और बांका जिले में 20 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. रोहतास और समस्तीपुर में 19 मरीज मिले हैं. जबकि सारण में 15 सिवान में अट्ठारह गोपालगंज में 17 पूर्वी चंपारण में 11 और गया में 10 नए मरीजों की पुष्टि हुई है.

अररिया जिले में कोरोना के 8, औरंगाबाद में 7 भोजपुर में दो, बक्सर में 11, दरभंगा में 4, जमुई में एक कैमूर में तीन कटिहार में चार किशनगंज लखीसराय और मधुबनी में आठ आठ नए मरीज मिले हैं.नवादा में कोरोना के साथ पूर्णिया में चार, शिवहर में तीन, सीतामढ़ी में एक और सुपौल में 7 नए केस मिले हैं.

news image