शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच जेल में बंद सुकेश ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट, एक्ट्रेस का नहीं आया कोई रिएक्शन पैसे के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे बाप-बेटे मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की लूट और पॉक्सो एक्ट में वांटेड टॉप-10 अपराधी 'राजा' गिरफ्तार फार्मर रजिस्ट्री अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि, 50% लक्ष्य पार; दूसरी किस्त में मिलेंगे 450 करोड़ रुपये
31-May-2021 11:41 AM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA: बिहार में कम होते कोरोना संक्रमण के बीच दरभंगा से एक चिंता वाली खबर सामने आई है। दरभंगा के डीएमसीएच में पिछले 24 घंटे के दौरान 4 बच्चों की मौत हो गई है। इनमें से एक बच्चे की कोरोना से मौत के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या कोरोना वायरस की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है।
दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रिंसिपल के मुताबिक जिन बच्चों की मौत हुई है। उनमें से ज्यादातर को सांस लेने में परेशानी थी। कुछ बच्चों में निमोनिया जैसे लक्षण भी थे। लेकिन एक बच्चा कोरोना वायरस से संक्रमित था। अस्पताल के मुताबिक 4 बच्चों में से एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जबकि बाकी तीन बच्चे कोरोना नेगेटिव थे।
आपको बता दें कि दरभंगा के डीएमसीएच में ही जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव का इलाज चल रहा है। सबसे पहले उन्होंने ही ट्वीट करते हुए दरभंगा में 4 बच्चों की मौत की खबर दी थी। इसके बाद समाचार एजेंसी एएनआई ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से बातचीत की और उसके हवाले से अब 24 घंटे में 4 बच्चों की मौत की पुष्टि हो गई है। अब लोगों के मन के अंदर यह डर समा गया है कि कहीं कोरोना वायरस ने तो फिर दस्तक नहीं दी। आपको बता दें कि विशेषज्ञ लगातार यह कह रहे हैं कि कोरोना वायरस में बच्चों की जान पर खतरा होगा। बिहार में अब तक के संक्रमण के जितने मामले सामने आए हैं। उसमें बच्चों की मौत का मामला बेहद कम रहा है। यह पहली बार हुआ है कि दरभंगा में 4 बच्चों की मौत 24 घंटे के अंदर हुई है और इसमें एक बच्चा कोरोना संक्रमित था।