मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
08-Dec-2022 08:18 AM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर की है, जहां सड़क हादसे में चाचा भतीजी की एक साथ मौत हो गई। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एन एच 28 पर डैनी चौक के पास की है। बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे चाचा के साथ-साथ भतीजी की भी दर्दनाक मौत हो गई। एक साथ दो मौत के बाद परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई है।
मृतक की पहचान दलसिंहसराय शहर के लोकनाथपुर गंज मोहल्ला वार्ड 13 के शंकर दास के तीस साल के रंजीत दास उर्फ़ रामलखन के रूप में की गई। वहीं, उसकी भतीजी 20 साल की विमल देवी है। घटना के बाद कंटेनर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कंटेनर को जब्त कर कार्रवाई में जुटी है।
घटना को लेकर बताया गया है कि चाचा मृतक रंजीत दास अपनी भतीजी के साथ दलसिंह सराय से एनएच 28 किसी काम से जा रहें थे। इसी दौरान डैनी चौक के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में ठोकर मार दी। घटना के बाद 50 मीटर तक बाइक को घिसते हुए ले गया जिससे चाचा रंजीत दास की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की बाइक कंटेंनर की टक्कर हुई है, जिसमे दो लोंगो की मौत हो गई है। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाई मे जुट गईं है।