ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार चुनाव की तैयारी में जुटे 'सन ऑफ मल्लाह', 5 जुलाई को डिजिटल...

बिहार चुनाव की तैयारी में जुटे 'सन ऑफ मल्लाह', 5 जुलाई को डिजिटल रैली करेंगे मुकेश सहनी

21-Jun-2020 02:56 PM

PATNA : कोरोना संकट के बीच बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टियां जी-जान से जुट गयी है। विकासशील इंसान पार्टी ( VIP) भी चुनाव चिन्ह मिलते ही इलेक्शन मोड में आ गयी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने प्रदेश कार्यालय में बैठक की और एलान किया कि वे  05 जुलाई को सोशल मीडिया कैंपेनिंग की शरुआत करेंगे। 'नाव चलाते मांझी' के सहारे वे अपनी चुनावी वैतरणी पार लगाने में जुट गये हैं। चुनाव आयोग की तरफ से उनकी पार्टी को ये चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।




मुकेश सहनी ने वीआईपी प्रधान कार्यालय पटना में वीआईपी स्टार प्रचारकों एवं युवा साथियों के साथ समाज के वाजिब हक और अधिकार एवं जन जागरूकता अभियान के लिए विचार-विमर्श में बताया कि वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार चुनाव कुछ अलग होगा। उन्होनें कहा कि पार्टी की विचारधारा, नीति और सिद्धांत और विजन को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे अच्छा माध्यम सोशल मीडिया है। उन्होनें एलान किया है कि 05 जुलाई को फेसबुक लाइव के माध्यम से कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे। उन्होनें इस मौके पर कार्यकर्ताओं से आह्लावन किया कि वे सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा अपनी सक्रियता बढ़ाए और डिजीटल रैली को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।


इस मौके पर 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार की कथनी और करनी में अंतर है। वे फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रहे हैं। उनकी सरकार में बिहार की जनता के विकास के लिए कोई विजन नहीं बचा हुआ है। उन्होनें नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें काबिलियत है और अगर बिहार के लिए उन्हें किए गये काम का भरोसा है तो अकेले चुनाव लड़ के दिखाए। उन्होनें कहा कि इस बार बिहार का शोषिच, पीड़ित, दलित, वंचित, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज इस बार नीतीश कुमार के झांसे में आने वाला नहीं है। बिहार की जनता उन्हें चुनाव में सत्ता से बेदखल कर देगी।