कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश चेक बाउंस केस में जेल में बंद राजपाल यादव, जानिए.. कैसे एक फिल्म ने बदल दी लग्जरी लाइफ जीने वाले एक्टर की जिंदगी चेक बाउंस केस में जेल में बंद राजपाल यादव, जानिए.. कैसे एक फिल्म ने बदल दी लग्जरी लाइफ जीने वाले एक्टर की जिंदगी खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, लूटकांड के 3 आरोपियों को भी दबोचा Bihar Transport News: परिवहन विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा, MVI ने फर्जी पेपर पर 45 वाहनों का A/P निर्गत किया...अधिकारी ने निबंधित किया Biometric Aadhaar Lock: अब अपने आधार में लगाएं सुरक्षा का ताला, जानिए... प्राइवेसी सुरक्षित रखने का आसान तरीका Bihar News: बिहार के इस जिले में विकास की रफ्तार तेज, नई सड़क और पुलों से 50 हजार से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ Bihar News: बिहार के इस जिले में विकास की रफ्तार तेज, नई सड़क और पुलों से 50 हजार से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ
23-Nov-2024 09:19 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पर भी लोगों की पैनी नजर है। ऐसा माना जा रहा है कि सत्ताधारी दल और विपक्षी दल के लिए यह सत्ता का सेमीफाइनल है हालांकि चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर के लिए यह उपचुनाव किसी बड़ी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। चार सीटों पर चुनाव के नतीजे बताएंगे कि वह पास होते हैं या उनके दावे हवा-हवाई साबित होते हैं।
दरअसल, देश के राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रणनीति तय करने वाले प्रशांत किशोर ने एक साल तक बिहार के पंचायतों और गांवों की खाक छानते रहे। लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने का एलान किया और उनकी जन सुराज पदयात्रा जन सुराज पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई। प्रशांत किशोर ने इस दौरान बिहार के लोगों को विकास का आईना दिखाया और सत्ताधारी जेडीयू, बीजेपी के साथ साथ विपक्षी दल आरजेडी और कांग्रेस के खिलाफ लोगों को गोलबंद करते रहे।
इसी बीच लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुईं बिहार विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो गई। ऐसे तो जन सुराज पार्टी को 2025 के विधानसभा चुनाव मे मैदान में उतरना था लेकिन फाइनल में खेलने के बजाए सेमीफाइनल में ही पीके मैदान में उतर गए। पक्ष और विपक्ष के बीच पैठ बनाने के लिए प्रशांत किशोर ने बिहार उपचुनाव में चारों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज सीट के लिए उम्मीदवार भी उतार दिए।
चार सीटों पर उम्मीदवार उतारने के बाद प्रशांत किशोर ने उनकी जीत के लिए खूब पसीना बहाया और नीतीश- बीजेपी और लालू- तेजस्वी के खिलाफ लोगों को गोलबंद करने के लिए धुआंधार चुनाव प्रचार किया। चार सीटों पर महागठबंधन में शामिल आरजेडी तीन सीटों पर जबकि एक सीट पर माले चुनाव लड़ रहा है। वहीं एनडीए की बात करें तो दो सीटों पर बीजेपी, एक पर जेडीयू और एक सीट पर जीतनराम मांझी की पार्टी हम चुनाव लड़ रही है। इनके बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पैठ बनाने की कोशिश में है। ऐसे में यह उपचुनाव प्रशांत किशोर के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।