ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / बिहार : बजट सत्र के पहले दिन BJP का विरोध शुरू, माले ने...

बिहार : बजट सत्र के पहले दिन BJP का विरोध शुरू, माले ने केंद्र को घेरा

27-Feb-2023 10:56 AM

By First Bihar

PATNA  : बिहार विधानमंडल बजट सत्र का आज पहला दिन है। यह सत्र 5 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बजट सत्र की शुरुआत 11 बजे राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के संबोधन से होगा। यह संबोधन दोनों सदनों में होगा। इससे पहले जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे तो भाजपा के तरफ से जोरदार विरोध शुरू कर दिया गया। 


दरअसल, पिछले साल अगस्त के महीने में सत्ता परिवर्तन के बाद यह पहला सत्र है जिसमें भाजपा विपक्ष की कुर्सी पर बैठी हुई होगी। ऐसे में जब आज विधानमंडल के बजट सत्र की शुरआत होने वाली है तो उससे पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता बिहार विधानसभा के पार्टीको में उतर कर में नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। हालांकि, सीएमने इनके विरोध पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी।  सीएम नजरें झुका कर अंदर की विधानसभा के सभा  चले गए। 


इसके आलावा भाजपा की तरफ से कहा गया कि , जिस तरह बिहार की सरकार लोगों को ठगने का काम कर रही है चाहे वह अपराध का मामला हो या भ्रष्टाचार का मामला हो सारे मामलों पर सरकार फेल है अब इन्हीं मामलों को लेकर हम लोग सदन में मुख्यमंत्री से सवाल करेंगे।  यदि मुख्यमंत्री हमारे सवालों का जवाब नहीं देंगे तो हमलोग सदनं नहीं चलने देंगे। 


वहीं, राजद के तरफ से भाई वीरेंद्र ने कहा कि, असल में विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। इसलिए वो फ़ालतू की चीज़ों का विरोध कर रहे हैं और यह कह रहे हैं कि सदन नहीं चलने देंगे।भाजपा के लोग हिंदू - मुस्लिम की राजनीति के आलावा कुछ भी नहीं करना जानते हैं। वो लोग न तो रोजगार पर बात करते हैं न की देश के अंदर महंगाई पर कोई बात कह रहे हैं। उन्हें महज बेकार की चीज़ों का विरोध जताना जानते हैं।  


इसके साथ ही साथ सीपीआई (माले ) के नेता भी विधानसभा के अंदर केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर विरोध जाता रहे हैं। माले के नेता हाथों में पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं। माले नेता अपने हाथों में जो पोस्टर लिए हुए हैं उसमें क्या लिखा हुआ है कि अडानी अंबानी मालामाल देश की जनता बेहाल। इसके अलावा हिडन वर्ग की रिपोर्ट पर खामोशी क्यों नरेंद्र मोदी जवाब दो तख्तियां भी लेकर माले के नेता विरोध जता रहे हैं। 


आपको बताते चलें कि, विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर तथा विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी परिसर में महामहिम की अगवानी तथा उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी 2022-23 के आर्थिक सर्वेक्षण के जरिए सरकार के समावेशी कार्यों की रिपोर्ट सदन में पेश करेंगे। इसके बाद शोक संदेश (यदि कोई हो तो )पढ़ा जाएगा।  उसके बाद  सदन कल तक के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।