ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम

Home / news / Bihar Board Result 2023: दुकानदार के बेटे ने किया कमाल, जहानाबाद के वेदा...

Bihar Board Result 2023: दुकानदार के बेटे ने किया कमाल, जहानाबाद के वेदा ने Top 10 में बनाई जगह

31-Mar-2023 04:37 PM

By Ajit Kumar

JEHANABAD: प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। हौलसे बुलंद हो तो विषम परिस्थितियों में भी इंसान उस मुकाम को हासिल कर सकता है जिसकी उसे चाह होती है। जहानाबाद में किराना की दुकान चलाने वाले शख्स के बेटे ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में 6वां स्थान हासिल कर एक मामूली दुकानदार के बेटे वेदा ने कमाल कर दिया है। इस सफलता के बाद वेदा के घर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।


दरअसल, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने शुक्रवार को मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। रिजल्ट जारी होने के बाद जहानाबाद के हुलासगंज बाजार में खुशियां चरम पर पहुंच गई। हुलासगंज बाजार में किराने की दुकान चलाने वाले वाचस्पति के बेटे वेदा ने मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में छठा स्थान हासिल कर सिर्फ अपने परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।


शुरू से पढ़ाई में अव्वल रहे वेदा ने मैट्रिक की परीक्षा में भी अपना लोहा मनवाया है। 500 की परीक्षा में वेदा को 480 मार्क्स मिले हैं। अपने गांव के ही उच्च विद्यालय हुलासगंज हाई स्कूल से वेदा ने मैट्रिक तक की पढ़ाई की है। वेदा की पढ़ाई ग्रामीण इलाके में भले ही हुई है लेकिन उसके सपने छोटे नहीं है। आगे की और भी कड़ी मेहनत कर वेदा आईआईटी क्रैक करना चाहता हैं। वेदा की इस सफलता के बाद उसके घर में खुशी का माहौल है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।