ब्रेकिंग न्यूज़

ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

बिहार बोर्ड 10वीं स्क्रूटनी परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन, इतने रुपये देनी होगी फीस

03-Apr-2023 10:02 AM

By First Bihar

Bihar Board 10th Scrutiny Date 2023:  बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं यानी मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च को दोपहर 1.15 बजे जारी कर दिया. जो भी स्टूडेंट्स अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी करा सकते हैं. मैट्रिक के स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से कर सकते हैं. 


स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन  तीन अप्रैल से बिहार बोर्ड की वेबसाइट  www.biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है. बता दें स्क्रूटनी के लिए स्टूडेंट्स को प्रति विषय 70 रुपये शुल्क जमा करना होगा.


आपको बताते चलें कि, इस बार बोर्ड परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी के बीच आयोजित किया गया था जिस परीक्षा में कुल 16.37 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. जिसमें 8 लाख 35 हजार 213 लड़कियां और 8 लाख 31 हजार 201 लड़के शामिल हुए थे. बिहार बोर्ड ने पिछले साल भी 31 मार्च को ही मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था और इस बार भी आज यानी 31 मार्च को उसने दसवीं बोर्ड का परिणाम जारी किया है. 


इस बार प्रथम श्रेणी से पास हुए स्टूडेंट की संख्या 5 लाख 11 हजार 623 है. जबकि द्वितीय  2 लाख 99 हजार 518 है.  तृतीय श्रेणी से पास स्टूडेंट की संख्या 19 हजार 447 है. इस बार परीक्षा में कुल 13 लाख  05 हजार 203 स्टूडेंट पास हुए.