ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को हुआ कोरोना, मां और पत्नी भी मिली...

BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को हुआ कोरोना, मां और पत्नी भी मिली पॉजिटिव

15-Jul-2020 08:49 AM

PATNA :बिहार में बढ़ते कोरोना के कहर के बीच एक बड़ी खबर बेतिया से सामने आ रही है, जहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं उनकी पत्नी डॉक्टर मंजू चौधरी और उनकी मां की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 

बता दें कि मंगलवार को  प्रदेश बीजेपी के 75 नेता समेत बीजेपी ऑफिस में काम करने वाले कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद बीजेपी ऑफिस को सील कर दिया गया है. वहीं मंगलवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है. 

बता दें कि संजय जायसवाल लगातार इन दिनों पटना में लगातार पार्टी की बैठकों में शामिल हो रहे थे और विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में थे. वे डीजिटल माध्यम से जिले के नेताओं को संबोधित भी कर रहे थे.


बता दें कि मंगलवार को बीजेपी नेताओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद  बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा था कि  जिन नेताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें से किसी को लक्षण नहीं था. सभी को होम क्वॉरेंटाइन रहने के लिए बोला गया है. जायसवाल ने कहा था कि वर्जुवल रैली में भीड़ नहीं होती है. बीजेपी के नेता अपने-अपने घर से ही नेताओं को संबोधित करते हैं और सभी कार्यकर्ताओं को भी  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा जाता है.