ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

बिहार : बिना किसी वारंट के पुलिस के हिरासत में कुख्यात अपराधी, शादी समारोह से किया था गिरफ्तार

01-Feb-2023 08:48 AM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR : बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में एक शादी समारोह में उस समय हलचल मच गई, जब पुलिस की टीम ने अचानक वहां पहुंच गई और दरभंगा के रहने वाले डब्ल्यू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम कई वाहन से पहुंची।  इस दौरान पुलिस की टीम में कई वरीय अधिकारी भी मौजूद थे। वहीं, अचानक से पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर शादी में शामिल सभी के बीच इस बात की चर्चा तेज हो गई कि, आखिर डब्ल्यू सिंह  के गिरफ्तारी की वजह क्या है। 


वहीं, पुलिस की इस अचानक से की गई गिरफ्तारी को लेकर बतया जा रहा है कि, मुजफ्फरपुर पुलिस को दरभंगा पुलिस द्वारा सूचना दी गई थी की दरभंगा का दबंग और कुख्यात अपराधी है डब्लू सिंह जो एक शादी समारोह में शामिल होने गया है,उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए जिसके बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने पूरे लाव लश्कर के साथ जाकर शादी समारोह से डब्ल्यू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। टीम को यह सूचना मिली थी कि डब्लू सिंह की साली का शादी हो रहा था उसी दौरान यह कार्रवाई की गई है। 


बताया जा रहा है कि, सोमवार की रात से लेकर बुधवार की सुबह तक लगातार मुजफ्फरपुर पुलिस दरभंगा पुलिस से संपर्क की और डब्लू सिंह को ले जाने के लिए बोली, लेकिन दरभंगा पुलिस के पास वारंट के कागजात ही नही ह। इसलिए मुज़फ़्फ़रपुर नही पहुंच पाई है। जिसके कारण सोमबार की रात से अबतक सदर थाना पुलिस डब्लू सिंह को रखी हुई है। परिजनों ने बताया कि आठ से दस साल पहले की एक कोई केस है जिसमे पुलिस पकड़ी हुई है। 


इधर, डब्लू सिंह की गिरफ्तारी को लेकर यह सवाल उठना शुरू हो गया है कि, जब ना तो पुलिस के पास केस का डिटेल है न ही वारंट है तो फिर किस आधार पर पुलिस ने इनको एक शादी समारोह से गिरफ्तार किया। जब सोमवार की रात से लेकर बुधवार की सुबह तक कोई कागजात पुलिस को नही मिल सका तो आख़ीर पुलिस की टीम इनको हिरासत में रखेगी। वहीं ,पूरे मामले में पूछे जाने पर नगर डीएसपी राघव दयाल ने कहा कि दरभंगा पुलिस द्वारा सूचना दी गयी थी, जिसके बाद सदर थाना पुलिस कार्यवाई की है। यह दरभंगा के ही एक केस में वांटेड बताया गया है।