Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
22-Nov-2024 03:57 PM
By First Bihar
PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना(PATNA) से आ रही है, जहां एक दर्दनाक हादसे में चार स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त ऑटो में एक दर्जन बच्चे सवार थे, जिसमें से चार की मौत हो गई जबकि चालक और बाकी 8 बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने भारी बवाल किया है।
दरअसल, पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चे ऑटो पर वार होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ऑटो के परखचे उड़ गए। ऑटो सवार बच्चे सड़क पर गिर गए और चार बच्चों की जान चली गई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ऑटो में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी और एक के बाद एक तीन ट्रकों को आग के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक छात्र बिशनपुरा गांव के रहने वाले थे। ग्रामीणों के मुताबिक ट्रक काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दानापुर डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है और गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। उधर, इस हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।