Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब
28-Oct-2024 05:57 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानमंडल यानि विधानसभा और विधानपरिषद के शीतकालीन सत्र की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. राज्य सरकार ने सिर्फ पांच दिनों के लिए शीतकालीन सत्र बुलाया है. इसमें पहले दिन सिर्फ शोक प्रकट करने की रस्म अदायगी होगी. बाकी के चार दिनों में सरकार अपने कामकाज निपटायेगी. वैसे अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव है और इसका माहौल अभी से ही बनने लगा है. लिहाजा शीतकालीन सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं.
25 नवंबर से शीतकालीन सत्र
बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र को लेकर आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अधिसूचना जारी की. इसमें कहा गया है कि विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर को दिन के 11 बजे से शुरू होगा. विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की समाप्ति 29 नवंबर को होगी.
सरकार वित्तीय कार्य निपटायेगी
शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य सरकार अपने वित्तीय कार्य को निपटायेगी. दरअसल, संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक सरकार को पैसे खर्च करने के लिए विधानमंडल से मंजूरी लेना जरूरी है. लिहाजा, इस सत्र में राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी. सरकारी सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान कुछ नये विधेयक भी पारित कराये जायेंगे.
सत्र के हंगामेदार होने के आसार
बिहार में विधानसभा चुनाव में एक साल बाकी है. लेकिन राजनीति अभी से ही गर्माने लगी है. एनडीए अभी से चुनावी तैयारियों में जुट गया है. तेजस्वी यादव भी यात्रा कर हर जिले में जाकर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं. जाहिर है इस चुनावी माहौल का असर शीतकालीन सत्र पर भी पड़ेगा. लिहाजा हंगामे के पूरे आसार हैं.
वैसे, विधानसभा के सत्र के दौरान तेजस्वी यादव की भूमिका को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं. विधानमंडल के पिछले सत्र के दौरान तेजस्वी यादव गायब रहे. वे एक दिन भी सदन में नहीं पहुंचे. ऐसे में कई मुद्दे रहने के बावजूद आरजेडी और उसकी सहयोगी पार्टियां सरकार को सही तरीके से घेर नहीं पायी. देखना होगा कि तेजस्वी यादव इस दफे क्या रणनीति अपनाते हैं.