ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर मची...

बिहार: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

03-Jun-2022 08:21 PM

KATIHAR: खबर कटिहार से है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना सालमारी बारसोई स्टेट हाईवे के मुकुरिया के पास की है। यहां शुक्रवार की दोपहर बाइक और ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो लोगो और ऑटो सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतकों की पहचान बालूगंज निवासी हैदर अली की 65 वर्षीय पत्नी खातून निशा के रूप में हुई है जबकि बाइक सवार दो मृतक बेलौन पंचायत के शिकारपुर गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि ऑटो बारसोई के तरफ से आ रही थी और बाइक सालमारी की ओर से बरसौई की तरफ जा रही थी। इसी दौरान मुकुरिया के पास दोनों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई।


हादसे में ऑटो सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार दोनों लोगों की मौत अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में हो गई। इघर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।