ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार : भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों...

बिहार : भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने NH को किया जाम

14-Mar-2022 07:28 PM

KATIHAR : खबर कटिहार से आ रहा है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना NH 81 पर कोलासी नवोदय विद्यालय के पास की है। यहां सोमवार को एक युवक को टक्कर मारकर भाग रहे हाइवा चालक ने दो लोगों को रौंद डाला। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गया।


हादसे के बाद आरोपी हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। दोनों मृतकों की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के रौनिया निवासी 45 वर्षीय अनिल यादव और 22 वर्षीय सोनू यादव के रूप में की गई है। जबकि हादसे में घायल हरिहरपुर निवासी पुरुषोत्तम कुमार का इलाज कटिहार में चल रहा है। 


बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से कटिहार जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने NH को जाम कर दिया और टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


इस दौरान NH पर करीब 4 घंटों तक परिचालन बाधित हो गया। कुछ दूर जाने के बाद चालक हाइवा को छोड़कर फरार हो गया। इधर, मुआवजा की मांग पर अड़े परिजनों और आक्रोशित लोगों को कोलासी थाना प्रभारी व स्थानीय समाजसेवियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया और NH पर यातायात बहाल कराया।