Crime News: डायन बिसाही का आरोप लगाकर भीड़ ने मां-बेटे को जिंदा जलाया, वारदात से इलाके में हड़कंप Crime News: डायन बिसाही का आरोप लगाकर भीड़ ने मां-बेटे को जिंदा जलाया, वारदात से इलाके में हड़कंप पटना विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही, छात्र के एडमिट कार्ड में लगा दी लड़की की फोटो ; नाम में भी भारी गलती पटना विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही, छात्र के एडमिट कार्ड में लगा दी लड़की की फोटो ; नाम में भी भारी गलती Bihar Police: बिहार में कहां मिले एके-56, एके-47 और इंसास रायफल..? 3 लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने किया सरेंडर सहरसा में 2 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, घर के पास खेल रही मासूम को बनाया हवस का शिकार Bihar Police News: बिहार पुलिस के दारोगा और महिला सिपाही पर गिरी गाज, प्रेमी जोड़े से कथित वसूली का वीडियो हुआ था वायरल Bihar Police News: बिहार पुलिस के दारोगा और महिला सिपाही पर गिरी गाज, प्रेमी जोड़े से कथित वसूली का वीडियो हुआ था वायरल Bihar Power Grid Upgrade: बिहार में अब नहीं कटेगी बिजली! नई तकनीक से हो रहा मेंटेनेंस, काम के दौरान भी जारी रहेगी सप्लाई वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर
31-Mar-2023 07:08 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में शुक्रवार और शनिवार को मौसम विभाग के तरफ से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी। इस दौरान अनेक स्थानों पर में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वही 1 अप्रैल को पूरे बिहार में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
वहीं, मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार और शनिवार को बारिश से फसल बचाने और ठनका से बचाव को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क करते हुए कहा है कि, कटे हुए फसल को पानी से बचाने और सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने, खुले में रखे अनाज को त्रिपाल ढकने की व्यवस्था करने के साथ ही पशुधन तथा खुद बाहर निकलने से बचें।
मालुम हो कि गुरुवार को बिहार में दक्षिणी बिहार का तापमान सामान्य से अधिक रहा तो उत्तरी बिहार में अधिकतर जगहों पर उच्चतम तापमान सामान्य से कुछ नीचे ही रहा है. गुरुवार को पूरे बिहार में सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सर्वाधिक तापमान वाले शहरों में पटना में 37.2 डिग्री सेल्सियस, वैशाली और बांका में 37.1 डिग्री सेल्सियस और जीरादेई में पारा 37 डिग्री दर्ज किया गया।इसी तरह गया, डेहरी, मोतिहारी, औरंगाबाद, नवादा और हरनौत 36 - 37 डिग्री सेल्सियस के बीच पार दर्ज किया गया है।
आपको बताते चलें कि, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। प्रदेश में 19.7 मिलीमीटर प्री मॉनसून बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 165 फीसदी अधिक है। इस अवधि तक प्रदेश में सामान्य तौर पर 7.4 मिलीमीटर बारिश हुआ करती है।अब तक हुई बारिश से छह जिलों के किसानों की फसलों पर खराब असर पड़ा है। हालांकि इन लोगों के लिए सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है।