ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

बिहार: अपराधियों ने लूटपाट के दौरान युवक की कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

08-May-2022 10:05 AM

By Manish Kumar

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां अपराधी बेलगाम होते जा रहा रहे हैं। आए दिन लगातार लूट और हत्या जैसी घटनाओं को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के रेपुरा हाई स्कूल के पास बीती रात अपराधियो ने एक युवक की हत्या कर दी है। 


मृत युवक एक निजी बैंक में काम करता था। काम से वापस घर लौटने के दौरान रेपुरा हाई स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण के मेहसी निवासी राजू मिश्रा के बेटे शशि रंजन मिश्रा उर्फ सिंकू 25वर्ष के रूप में हुई है। मृतक का ननिहाल रेपुरा गांव में ही है, वह अपने परिवार के साथ वहीं रहता था। 


वहीं, मृतक के पास से उसका बाइक, लैपटॉप और मोबाइल गायब है। जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृत युवक के साथ लूटपाट की गई है। जिसके बाद उसकी हत्या की गई। इस घटना की पुष्टि मुजफ्फरपुर पश्चिमी डीएसपी अभिषेक आनंद ने की है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद करजा थाना और कांटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 


इस घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट हुई। लोगो में काफी आक्रोश देखने को मिला। जिसके बाद मुजफ्फरपुर पश्चिमी डीएसपी अभिषेक आनंद भी मौके पर पहुंचे गए। आक्रोश कर रहे लोगों को उन्होंने समझा बुझाकर शांत करवाया। जिसके बाद उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, पुरे मामले की छानबीन की जा रही है।