मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Jun-2022 10:39 AM
By SONU KUMAR
NAWADA: सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध लगातार जारी है। नवादा में भी इसको लेकर छात्रों ने सड़क और रेल यातायात बाधित कर दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित छात्रों ने शहर के प्रजातंत्र चौक और नवादा रेलवे स्टेशन पर पर आगजनी कर जमकर हंगामा मचाया। छात्रों के प्रदर्शन के कारण सड़क और रेल यातायात बाधित हो गया है। रेल यातायात बाधित होने से किउल-गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है।
दरअसल, सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का छात्र विरोध कर रहे हैं। नवादा में इसको लेकर छात्र सुबह से ही सड़कों पर उतर गए हैं। आक्रोशित छात्रों ने किउल-गया रेलखंड पर भी रेल परिचालन को बाधित कर दिया है। गुरुवार की सुबह आक्रोशित छात्रों ने शहर के प्रजातंत्र चौक पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम उमेश कुमार भारती और एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद छात्रों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं।
इधर, आक्रोशित छात्रों ने नवादा के रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है। गुस्साए छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर आगजनी कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। रेल ट्रैक जाम होने के कारण किउल-गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। गया-हावड़ा एक्सप्रेस वारिसलीगंज स्टेशन पर खड़ी है। जबकि कई अन्य ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हैं। परिचालन बाधित होने से भीषण गर्मी में रेल यात्रियों का बुरा हाल है।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी छात्रों को शांत कराने की कोशिश में लगे हैं। स्थित को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। वज्र वाहन को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। प्रशासन की अपील का असर आंदोलनकारी छात्रों पर नहीं हो रहा है और छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।