बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
13-Sep-2023 07:52 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को राज्य में 215 नए मरीज मिले। इसके साथ ही सूबे में डेंगू मरीजों की संख्या 1100 से अधिक हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 11 सितम्बर को राज्य में डेंगू के 215 नए मामले सामने आए।
मालूम हो कि, केवल सितम्बर महीने में डेंगू मरीजों की संख्या 857 हो गई है। जबकि इस वर्ष डेंगू से पीड़ितों की संख्या 1132 हो गई। नए मामलों में सबसे अधिक पटना में 70 में अगला मरीज मिले। इसके बाद भागलपुर में 19, जमुई में 27, बेगूसराय में 14 और वैशाली में 10 मरीज मिले। राज्य के 12 मेडिकल कॉलेजों में अभी 225 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसमें सबसे अधिक भागलपुर मेडिकल कॉलेज में 141 मरीज भर्ती हैं।
राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एम्स में नौ, आईजीआईएमएस में पांच, पीएमसीएच में 14, एनएमसीएच में नौ, एसकेएमसीएच में तीन, डीएमसीएच में छह, एएनएमसीएच में 11, जीएमसी में तीन, पूर्णिया में पांच और पावापुरी मेडिकल कॉलेज में 19 मरीज भर्ती हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने समीक्षा बैठक की है। अपर मुख्य सचिव ने सभी अधीक्षकों व प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा।
उन्होंने बताया कि भागलपुर को छोड़ राज्य के बाकी जिले में डेंगू की स्थिति ठीक है। भागलपुर में फॉगिंग पर जोर देने को कहा गया। साथ ही नगर निगम व जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर डेंगू मरीज मिलने पर 500 मीटर की परिधि में सघन फॉगिंग कराने को कहा। लोगों के बीच जागरुकता कार्यक्रम भी चलाने को कहा ताकि डेंगू का फैलाव अधिक नहीं हो।