बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
21-May-2023 04:23 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार में अगलगी की घटना में करीब 65 घर जलकर स्वाहा हो गए। चूल्हे से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते भयंकर रूप धारण कर लिया। अगलगी की इस घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान माल बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान एक बच्ची की झुलसने से मौत हो गई जबकि कई मवेशी भी अगलगी के भेंट चढ़ गए। घटना अमदाबाद थाना क्षेत्र के चौकिया पहाड़पुर पंचायत स्थित दाताराम टोला की है।
बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह हर दिन की तरह घरों में महिलाएं खाना बना रही थी। इसी दौरान किसी घर के चूल्हे से चिंगारी निकली और देखते ही देखते 35 परिवारों के 65 घर जलकर राख हो गए। इस दौरान दुलाल चौधरी की एक साल की बेटी चंदा कुमारी की झुलसकर मौत हो गई। अगलगी की इस घटना के बाद इलाके में चीख पुकार मच गई है। ग्रामीणों के घर के साथ साथ घर के सारे सामान भी जलकर राख हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। अगलगी की इस घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने के विवाश हैं और उनको खाने के लाले पड़ गए हैं। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में इस प्रखंड के 258 घर जल गए हैं और अबतक लाखों के संपत्ति का नुकसान हो चुका है।