Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
07-Nov-2022 12:41 PM
DHARBHANGA : बिहार में आपराधिक ग्राफ में तेजी से इजाफा हो रहा है, जिसके बाद यह चर्चा आम हो गई है कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद वापस से जंगलराज आ गया है, हालांकि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इसे गरीबो का राज बता रहे हैं। वहीं, पुलिस महकमे द्वारा भी अपराध पर नियंत्रण को लेकर बैठक कर नई - नई योजनाएं बनाई जा रही है। इसके बाबजूद अब बिहार के दरभंगा में युवक का शव आम के बगीचे में फंदे से लटकाया हुआ बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के नगर थानाक्षेत्र के रत्नोपट्टी नाव घाट मोहल्ले के एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। इस युवक की पहचान बिरजू सहनी के 21 वर्षीय पुत्र सोनू सहनी उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। युवक का शव घर से आधे किलोमीटर की दुरी पर एक आम के बगीचे से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि मृत युवक सोनू सहनी उर्फ बिट्टू को शुभंकरपुर में आम के बगीचे में बिजली के मोटे एलमुनियम वायर से बांध कर लटकाया गया था।
इधर, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जिसके कारण सूचना पर पहुंची पुलिस बल को भी विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने एंबुलेंस को भी घेर लिया। इसके साथ ही ग्रामीणों नेआगजनी कर इमली घाट के पुल को जाम कर दिया। स्थानीय लोग और स्वजन हत्या कर शव को लटका देने का आरोप लगा रहे थे। सोनू के पांव में जख्म के निशान भी मिले हैं। काफी मशक्कत के बाद नगर थानाध्यक्ष हरि नारायण सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, इस मामले को लेकर एक महिला सहित चार लोगों को आरोपित किया गया है। फिलहाल पुलिस जांच करने में जुटी है। बताया जाता है कि रविवार की देर शाम सोनू को कुछ युवक घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद बगीचा के पास उसके साथ मारपीट की। फिर बाद में उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। इस बीच पूरी रात स्वजन सोनू को खोजते रहे। सुबह में लाश मिलने की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।