ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

भोजपुर जिले में अपराधियों की बहार, 24 घंटे में 7 लोगों को मारी गोली

भोजपुर जिले में अपराधियों की बहार, 24 घंटे में 7 लोगों को मारी गोली

23-Dec-2020 08:03 AM

PATNA : बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर एक तरफ जहां सरकार चिंतित है वहीं अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. सबसे बुरा हाल भोजपुर जिले का है. भोजपुर जिले में पिछले 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने 7 लोगों को गोलीमारी है. अलग-अलग घटनाओं में अपराधियों ने लोगों को निशाना बनाया है. हालांकि राहत की बात यह है कि इन घटनाओं में घायल किसी भी पीड़ित की अब तक की मौत नहीं हुई है. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

भोजपुर जिले में पहली अपराधिक वारदात आरा शहर के नवादा थाना इलाके में हुई जहां विष्णु नगर मोहल्ले में हथियार से लैस बदमाशों ने दो सब्जी बेचने वालों को गोली मार दी. इस घटना में दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. नवादा थाना इलाके के ही गांधीनगर मोहल्ले के रहने वाले अहम यादव और उदवंतनगर के रहने वाले विक्रम राम के बेटे सत्येंद्र राम घायल हैं.

दूसरी वारदात बिहिया थाना इलाके के करजा गांव की है. यहां एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी है. 26 साल के निरंजन यादव का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उधर गड़हनी थाना इलाके के पोसवां गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट के दौरान गोली लगने से 4 लोग जख्मी हो गए हैं. पोसवां गांव के रहने वाले सोनू सिंह मृत्युंजय सिंह मुकेश सिंह समेत एक अन्य घायल है. मुकेश सिंह को गोली लगी है जबकि बाकी अन्य छर्रा लगने से घायल हैं.