ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / भीषण रोड एक्सीडेंट में 4 लोगों की स्पॉट डेथ, एक ही परिवार के...

भीषण रोड एक्सीडेंट में 4 लोगों की स्पॉट डेथ, एक ही परिवार के थे सभी

29-Jun-2020 05:15 PM

BETTIAH : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भीषण रोड एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है.


घटना पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया इलाके की है. जहां लौरिया थाना इलाके में एनएच 727 पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. इस रोड एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिकमरने वाले लोग एक ही परिवार के थे. बताया जा रहा है कि सभी चौतरवा थाना क्षेत्र के रायबारी महुआ  गांव के रहने वाले हैं.


घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कैश वैन और ऑटो में भीषण टक्कर हुई है. मरने वाले सभी लोग ऑटो में सवार थे. इस दौरान अनियंत्रित होकर गाड़ी एक दूसरे से टकरा गई. जिसमें 4 लोगों ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है. मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की जा रही है.